Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Family members caught the woman who had come to meet her lover

Hapur News: प्रेमी से मिलने पहुंची महिला को परिजनों ने पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Family members caught the woman who had come to meet her lover
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से मिलने पहुंची महिला को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान परिजनों ने महिला के प्रेमी को जमकर पीटा। भीड़ को एकत्र होते देख कर आरोपी वहां से भाग गए। हालांकि महिला ने प्रेमी का ही पक्ष लिया है।

गांव निवासी महिला का पड़ोसी गांव निवासी युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है, दोनों कई बार एक-दूसरे से चोरी छिपे मिलते भी थे। रविवार देर शाम परिजनों से बहाना बनाकर महिला प्रेमी से मिलने के लिए उसके कमरे पर पहुंच गई। महिला के पीछे-पीछे उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए, जहां पर परिजनों ने दोनों को कमरे में आपत्तिजनक स्थित में पकड़ लिया। गुस्साए महिला के परिजनों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

किसी तरह मौका पाकर युवक वहां से भाग निकला। वहीं, महिला ने परिजनों का विरोध करते हुए प्रेमी की पिटाई करने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। भीड़ एकत्र होने पर परिजन महिला को अपने साथ लेकर वहां से चले गए। थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed