{"_id":"68af4717a2510e02bc0577df","slug":"family-members-angry-over-no-arrest-in-aarish-murder-case-hapur-news-c-306-1-gha1001-117031-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आरिश हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आरिश हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर में युवक आरिश (32) की गोली लगने से मौत के मामले में मां ने पुत्रवधू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अभी आरोपी महिला पुलिस के हाथ नहीं लगी है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
मोहम्मदपुर रूस्तमपुर गांव निवासी महिला फलक नाज ने बताया कि उनके इकलौते बेटे आरिश का निकाह 25 अप्रैल 2025 को बिजनौर के स्यौहरा निवासी रहीमा के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही बहू उसके बेटे को जबरन शादी करने की बात कहते हुए उत्पीड़न करती थी। कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ। पीड़िता ने बताया कि आठ अगस्त की रात को उसके बेटे और बहू के बीच झगड़ा हुआ।
रात 12 बजे के आस-पास कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग बेटे और बहू के कमरे में पहुंचे तो देखा आरिश लहूलुहान हालत में पड़ा था। ड्रेसिंग टेबल पर पिस्टल पड़ी हुई थी। पड़ोसी उसे मेरठ लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
फलक नाज ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने तीन बार बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी लेकिन हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एसपी ज्ञानंजय सिंह से शिकायत के बाद 18 अगस्त को मुकदमा लिखा गया। इंस्पेक्टर ने बहू से पूछताछ की और उसे छोड़ दिया। उसके बाद से बहू और उसके परिजनों का कुछ पता नहीं है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने पुत्रवधू पर बेटे को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।