{"_id":"666dce44572642fdc8001611","slug":"fake-information-of-kidnap-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103194-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पड़ोसी के घर सोया मासूम, रात भर तलाश करती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पड़ोसी के घर सोया मासूम, रात भर तलाश करती रही पुलिस
Sat, 15 Jun 2024 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। शुक्रवार की रात आठ वर्षीय मासूम के अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सारी रात मासूम की तलाश की। लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह अचानक घर पहुंचे मासूम को देख परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली। जानकारी करने पर पता चला कि वह अपने पड़ोस में दोस्त के घर सोया हुआ था।
सद्दीकपुरा मोहल्ला निवासी फुरकान का आठ वर्षीय पुत्र अहान शुक्रवार की रात अपने पड़ोसी मित्र के घर जाकर सो गया। देररात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका कहीं पर सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम के अपहरण की आशंका जताते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज की। परिजनों को साथ लेकर पुलिस सारी रात मासूम की तलाश में जुटी रही। लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह घर पहुंचे अहान ने बताया कि वह अपने मित्र के घर जाकर सो गया था। परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके उपरांत पुलिस और मासूम के परिजनों ने राहत की सांस ली। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि बच्चा पड़ोसी मित्र के घर सो गया था, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शनिवार सुबह मासूम के मिलने पर राहत की सांस ली।