{"_id":"66b4ee0114028a5762059fec","slug":"fake-information-of-a-rape-hapur-news-c-306-1-gha1001-108673-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Thu, 08 Aug 2024 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 08 Aug 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस में हडकंप मच गया। हालांकि जांच में मामला फर्जी पाया गया है। युवती खुद ही प्रेमी से मिलने के लिए घर से गई थी। वहीं युवती प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ गई है।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी के साथ बुधवार रात को अपहरण कर तीन लोगों द्वारा चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत गांव में पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में सच्चाई सामने आ गई। जहां पुलिस को दिए गए ब्यान में युवती ने बताया कि वह सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवक से प्रेम करती है। उसके पास उसका एक वीडियो है, जिसको लेकर वह तनाव में चल रही थी। युवती ने बताया कि वह बुधवार की रात घर से बिना बताए चली गई और गाजियाबाद में प्रेमी से मिली। जिसके बाद प्रेमी उसे अपने गांव ले आया। गांव आने के बाद प्रेमी ने उसके परिजनों को सूचना दी।
कोट-
गांव निवासी युवती के परिजनों की तहरीर पर जांच की गई। जांच में लगाए गए आरोप निराधार पाए गए। युवती अपने आप घर से गई थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष शिवम सीओ