{"_id":"6532b1afb7225ac10d062e1f","slug":"fake-information-given-to-public-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4107-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रॉपर्टी विवाद में दी चोरी की फर्जी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रॉपर्टी विवाद में दी चोरी की फर्जी सूचना
Fri, 20 Oct 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर के मोहल्ला जसरूपनगर में प्रॉपर्टी के विवाद में युवक ने पुलिस को फोन कर दिन दहाड़े घर में चोरी की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की तो मामला फर्जी पाया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर निवासी लखन ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके घर से चोर लाखों की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए हैं। दिन दहाड़े चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पूछताछ में चोरी की सूचना फर्जी निकली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ करने पर प्रॉपर्टी में बंटवारे को लेकर युवक का परिजनों से विवाद चल रहा है। युवक ने ही चोरी की सूचना दी थी। पुलिस चोरी की सूचना देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।