फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fake house tax reciept

Hapur News: फर्जी हाउस टैक्स की रसीद जारी कर दिया पीएम आवास योजना का लाभ

Mon, 01 Sep 2025 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 01 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
fake house tax reciept
हापुड़। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मिलकर पहले तो एक व्यक्ति को फर्जी हाउस टैक्स की रसीद देकर किराएदार से मकान मालिक बना दिया। इसके बाद डूडा के कर्मचारियों ने खेल करते हुए पिता और पुत्र दोनों को पीएम आवास योजना का लाभ दे दिया। मामले में सीडीओ से शिकायत के बाद तीन सदस्य कमेटी ने जांच की। इसमें यह पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया है। नगर के वार्ड नंबर 9 निवासी जफर आलम ने बताया कि इसी वार्ड में उनका पुराना मकान है। इस मकान में कई साल से चरण सिंह किराए पर रहते थे। वर्तमान में बीमार होने के कारण वह शहर से बाहर गए हुए थे। कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनके बाहर रहने के दौरान चरण सिंह ने मकान को तोड़ डाला था। उस मकान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब मकान बना लिया गया है। इसके लिए डूडा से पांच लाख रुपये भी मिले थे। मामले में नगर पालिका में शिकायत करने पर सामने आया कि उन्होंने अपने मकान को बेच दिया है, जबकि पीड़ित ने अभी तक किसी को मकान नहीं बेचा है। पालिका ने पीड़ित को जानकारी दी कि उसके मकान की हाउस टैक्स की रसीद कटी हुई है, इसमें नाम परिवर्तन है। पीड़ित ने जब मामले की ज्यादा जानकारी की तो सामने आया कि रसीद के आधार पर एक ही व्यक्ति और उसके पुत्र को अलग-अलग हाउस टैक्स की रसीद के आधार पर आवास स्वीकृत कर दिए गए हैं। वहीं, पालिका के जिस कर्मचारी ने हाउस टैक्स की रसीद काटी थी, उनकी अब मृत्यु हो चुकी है। डूडा के शहरी निबंधक मनजीत सिंह ने बताया कि सीडीओ के आदेश पर मामले की जांच हुई थी। इसमें नियम विरुद्ध की गई कार्रवाई सामने आई है। फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed