फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fake document take loan

Hapur News: फर्जी दस्तावेज से मकान पर लिया डेढ़ करोड़ का ऋण

Sun, 24 Dec 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 24 Dec 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
fake document take loan
हापुड़। शहर निवासी चार लोगों ने फर्जी तरीके से एक क्रेडिट कंपनी से करीब डेढ़ करोड़ का ऋण ले लिया। मामले की शिकायत एसपी से की गई, जिसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कंपनी फुलर्टन इंडिया क्रेडिट लिमिटेड के कर्मचारी पुनीत गोगिया ने बताया कि चेन्नई के थुरावोयल में पूनमल्ली हाईरोड स्थित मेघ टावर व दिल्ली के कनाट प्लेस पीवीआर प्लाजा के तीसरे फ्लोर पर कंपनी का कार्यालय है। कंपनी विभिन्न प्रकार के लोन देने का काम करती है। नगर के आलोक कॉलोनी के प्रफुल्ल कुमार ने कंपनी से पूर्व में तीन ऋण लिए हुए थे। मकान पर 20 जुलाई 2016 को प्रफुल्ल ने एक्सिस बैंक की हापुड़ शाखा से 1.50 करोड़ रुपये का ऋण लेने व जमा करने की बात कही थी। प्रफुल्ल अपनी पत्नी सुरभि अग्रवाल, अनिल कुमार, मृदुला रानी, दिल्ली के मनोहर मेंसन अजमेरी गेट स्थित मैसर्स मिटेलोन मार्केटिंग के संचालक व पांच अज्ञात लोगोंं के साथ एक बार फिर उससे मिलने पहुंचा और नया ऋण लेेने की बात कही। उनके अनुरोध पर कंपनी ते कर्मचारियों ने प्रफुल्ल से जमा किए ऋण के संबंध में बैंक की एनओसी व नो-ड्यूज प्रमाण पत्र मांगा। जिसे उन्होंने उपलब्ध करा दिया। कागजी प्रक्रिया के बाद 31 जुलाई 2022 को कंपनी ने प्रफुल्ल के 1,51,63,575 रुपये का ऋण स्वीकृत करा लिया। कंपनी द्वारा रुपयों को मेलेटोन मार्केटिंग पार्टनरशिप फर्म के एक्सिस बैंक के अकाउंट में भेजा गया था। इसके बाद पता चला कि आरोपियोंं द्वारा उपलब्ध कराई गई बैंक की एनओसी व नो-ड्यूज प्रमाण पत्र फर्जी बनवाया गया था। इसके बाद कंपनी कर्मचारी इनके घर पहुंचे और शिकायत की। इसपर आरोपियों ने उन्हें हत्या की धमकी देकर भगा दिया। मामले में उन्होंने एसपी से शिकायत की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed