{"_id":"6727eb9cb2d8f0e48703dc2d","slug":"fair-preparations-affected-due-to-rise-in-ganga-water-level-by-seven-centimetres-hapur-news-c-306-1-gha1001-110502-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा के जलस्तर सात सेंटीमीटर बढ़ने से मेले की तैयारी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा के जलस्तर सात सेंटीमीटर बढ़ने से मेले की तैयारी प्रभावित
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर जलस्तर बढऩे के बाद मोटर से बैरिकेड्स करते मजूदर। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा के जलस्तर में सात सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों में अवरोध पैदा हो गया है। सदर चौक से उतरते ही कई स्थानों पर पानी भरा है। इसके चलते वीआईपी घाट भी तैयार नहीं हो सका है। उधर, मेरठ सेक्टर की तरफ भी घाट बनाने का काम प्रभावित हुआ है।
कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सामाजिक संगठनों ने मेले में शिविर लगाने के लिए भूमि पर निशान लगाना शुरू कर दिया है। लेकिन शनिवार की रात गंगा के जलस्तर में करीब सात सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे अस्थायी घाटों पर अभी तक की गई बैरिकेडिंग गहरे पानी में चली गई है। ऐसे में ठेकेदारों को अब दोबारा से बैरिकेडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा मुख्य और वीआईपी स्नानघाट पर फ्लोटिंग बैरिकेडिंग का काम भी चालू करा दिया गया है।
- क्या बोले अधिकारी
कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान गंगा के जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता हो गई है। अभी किसी नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। एक दो दिन में गंगा का जल स्तर कम हो जाएगा।- आरती मिश्रा, एएमओ, जिला पंचायत