फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ex army men death in hospital

Hapur News: अस्पताल में सेवानिवृत्त फौजी की मौत के मामले में जांच टीम का गठन

Sat, 27 Jul 2024 09:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Jul 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
ex army men death in hospital
हापुड़। गढ़ रोड स्थित मधु हॉस्पिटल में सेवानिवृत्त फौजी की मौत के मामले में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय में ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। परिवार को न्याय न मिलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। शिकायत के आधार पर सीएमओ ने जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने शिकायती पत्र में कहा कि मरीज सुरेंद्र पाल भाटी की तबीयत 26 जुलाई को खराब हो गई थी, जिसे गढ़ रोड स्थित मधु हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान मरीज को एक इंजेक्शन लगाया जा रहा था। जिसे लगाने का मरीज के परिजनों ने विरोध भी किया, फिर भी इंजेक्शन मरीज को लगा दिया गया। जिससे मरीज की तबीयत बहुत खराब हो गई, मरीज के परिवार वालों ने इसकी सूचना चिकित्सकों को दी।
विज्ञापन

आरोप है कि उपचार देने के बजाए चिकित्सक वहां से चले गए। मरीज के परिवार वालों ने केस की रिपोर्ट और मरीज का कार्ड व इलाज से संबंधित कागज मांगे, लेकिन वह उपलब्ध नहीं कराए गए। उपचार में देरी से मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक सेवानिवृत्त जवान व एसबीआई बैंक में सुरक्षा कर्मचारी था। पदाधिकारियों ने परिवार को न्याय न मिलने पर अस्पताल में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने दो चिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed