फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   engine fail of intercity express

Hapur News: इंटरसिटी का इंजन फेल, यात्रियों को मेमू पैसेंजर से भेजा

Mon, 01 Sep 2025 11:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 01 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
engine fail of intercity express
गढ़मुक्तेश्वर। मुरादाबाद से दिल्ली के लिए जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन सोमवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद फेल हो गया। ट्रेन में सवार यात्रियों को मेमू पैसेंजर ट्रेन से आगे के लिए रवाना किया गया। करीब दो घंटे के बाद दूसरे इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन


मुरादाबाद से दिल्ली के लिए सुबह करीब पौने आठ बजे इंटरसिटी ट्रेन यात्रियों को लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके दो मिनट बाद ट्रेन को आगे रवाना करने के लिए सिग्नल दिया गया। इसी दौरान लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिवमूर्ति सिंह को सूचना दी कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया है, इसके कारण वह आगे नहीं बढ़ सकती। ट्रेन का इंजन फेल होने की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, इंटरसिटी में सवार यात्री भी लंबे समय तक रेल रुकने के कारण परेशान दिखे। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं, इंटरसिटी के यात्रियों को मेमू पैसेंजर से भेजा गया। इस दौरान इंटरसिटी लगभग दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने के बाद हापुड़ से दूसरा इंजन मंगवाया गया। लगभग दो घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed