फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Employees of Simbhavali sugar boycotted work and sat on strike again

Hapur: आश्वासन के बाद भी नहीं मिला वेतन और बकाया, कार्य बहिष्कार कर फिर धरने पर बैठे सिंभावली चीनी के कर्मचारी

Sat, 15 Feb 2025 01:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Feb 2025 01:01 PM IST
सार

करीब दो सप्ताह पहले भी कर्मचारियों ने तौल बंद कराकर इन सभी मांगों को लेकर मिल में हंगामा करते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया था। जिसकी सूचना के बाद पहुंचे मिल के अधिकारियो ने कुछ मांगों को तत्काल मान लिया था। 

विज्ञापन
Employees of Simbhavali sugar boycotted work and sat on strike again
धरने पर बैठे चीनी मिल के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आश्वासन के बावजूद भी वेतन, एरियर व अन्य लाभ न मिलने के विरोध पर शनिवार को एक बार फिर चीनी मिल के कर्मचारी कामकाज बंद कर मिल परिसर में धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पहले भी कर्मचारियों ने तौल बंद कराकर इन सभी मांगों को लेकर मिल में हंगामा करते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया था। जिसकी सूचना के बाद पहुंचे मिल के अधिकारियो ने कुछ मांगों को तत्काल मान लिया था। 
विज्ञापन


वहीं, अन्य मांगों और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। जिस पर सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी जब उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो कर्मचारी आक्रोशित हो गए। शनिवार की सुबह एक बार फिर हंगामा करते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है; वहीं, कुछ दिनों में त्योहार भी शुरू हो जाएंगे। ऐसे में उनका बकाया भुगतान जल्द होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed