फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Electricity crisis: supply to 25 thousand houses stopped, wires

बिजली संकट : 25 हजार घरों की सप्लाई ठप, तार बदली के कारण बंद किए तीन बिजलीघरों के फीडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis: supply to 25 thousand houses stopped, wires
हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने रविवार को तीन बिजलीघरों के फीडर पांच से सात घंटे तक बंद रखे। जिस कारण शहरी की पॉश कॉलोनियों समेत 25 हजार घरों को सप्लाई नहीं मिल सकी। अवकाश के दिन लोग जरूरी कार्य नहीं निपटा सके। आए दिन पूरे क्षेत्र की सप्लाई बंद किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


जिले में बेहतर बिजली सप्लाई के लिए बिजनेस प्लान और रिवैंप योजना लागू है। दोनों ही योजनाओं के कार्य पिछड़े हुए हैं, जिन्हें पटरी पर लाने के लिए हर रोज शहरी और देहात क्षेत्र के फीडर बंद किए जा रहे हैं। रविवार को शहर के अधिकांश इलाकों की सप्लाई बंद रखी गई। बुलंदशहर रोड पर 9 नवंबर से ही कार्य चल रहा है, जिस कारण हर रोज इन क्षेत्रों में पांच से सात घंटे आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन


---

समस्या नंबर एक--टाऊन हॉल बिजलीघर

अतरपुरा चौपला स्थित टाऊन हॉल बिजलीघर से जुड़े इलाकों में बिजनेस प्लान का कार्य किया गया। इस कारण सुबह आठ बजे से दो बजे तक पूरा बिजलीघर ही बंद रखा गया। इससे जुड़े मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

समस्या नंबर दो, मोदीनगर रोड बिजलीघर

मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में भी अधिकांश फीडर शटडाउन पर लिए गए। इस कारण औद्योगिक इकाइयों समेत दस्तोई रोड, आदर्शनगर, जसरूपनगर, चंद्रलोक कॉलोनी, हर्ष विहार, हरद्वारीनगर, पंचशील कॉलोनी, मोदीनगर रोड, आवास विकास, संजय विहार, गांधी विहार, शांति विहार की आपूर्ति सुबह दस से शाम पांच बजे तक बाधित रही।

--

-समस्या नंबर तीन, दिल्ली रोड बिजलीघर-

बुलंदशहर रोड पर सड़क किनारे लगी खंभों की शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। जिस कारण दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े इस क्षेत्र में 9 नवंबर से ही सप्लाई बाधित रखी जा रही है। राजीव विहार, छज्जुपुरा, महेशपुरी, किशनपुरा, मजीदपुरा, कोठीगेट, पीरबाउद्दीन की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बाधित रही।

--

-समस्या नंबर चार, रात में बंद रहीं ऑनलाइन सेवाएं-

ऊर्जा निगम के ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल के तकनीकी उच्चीकरण कार्य के चलते शनिवार रात दस बजे से रविवार तड़के चार बजे तक ऑनलाइन बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज,स्वत बिल जनरेशन, भार वृद्धि संबंधी कार्य बाधित रहे।


----

-निर्बाध सप्लाई के लिए चल रहा कार्य-

उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई देने के लिए जर्जर तारों की बदली का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। गर्मियों में फाल्ट व तार जलने की समस्या नहीं सताएगी।--एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed