{"_id":"64fb50d1ded5adee3a031354","slug":"electric-scooty-thief-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2786-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
Fri, 08 Sep 2023 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। कपूरपुर थाना पुलिस ने तीन दिन में दूसरी बार इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस चोरी की पांच इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपना नाम नंदू उर्फ नरेन्द्र उर्फ मनवीर पुत्र बबलू गुर्जर धोलिया निवासी गांव खानपुर दिल्ली व फईन पुत्र निजाम खान गांव आली थाना सरिता विहार दिल्ली बताया है। उन्होंने बताया कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटी कम्पनी में कार्य करते हैं। जिसके चलते वह आसानी से स्कूटी को चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को पुलिस ने गिरोह के तीन चोर प्रदीप पुत्र हरशरण व अमित पुत्र विकल सिंह निवासी गांव भूडिय़ा थाना कपूर और राजू पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव भटोना थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से पुलिस ने पांच इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की थी। उन्होंने बताया कि थाना कपूरपुर पुलिस इस गिरोह से अब तक चोरी की दस स्कूटी बरामद कर चुकी है।