फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   electric bus stand in dholana

Hapur News: धौलाना में बनेगा इलेक्ट्रिक बस अड्डा

Sat, 27 Dec 2025 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
electric bus stand in dholana
हापुड़। जिले में सैटेलाइट बस अड्डा के लिए जमीन न मिलने पर परिवहन निगम ने अब इलेक्ट्रिक बस अड्डा बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए धौलाना क्षेत्र में करीब 42 बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही निगम के अधिकारियों द्वारा मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से न केवल क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए गाजियाबाद, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों में ई चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को आरामदायक और प्रदूषण-मुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा और प्रदूषण कम होगा। इसके साथ ही नए मार्गों पर बसों का संचालन होने से यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


एआरएम रणजीत सिंह का कहना है कि धौलाना में इलेक्ट्रिक बस अड्डा बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इस संबंध में एसडीएम धौलाना को पत्र लिखकर जमीन से संबंधित जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने के बाद निगम के मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा, स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत

धौलाना कस्बा में इलेक्ट्रिक बस अड्डा योजना के प्रस्ताव को निगम से मंजूरी मिलने के बाद धौलाना से बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ के साथ ही अन्य शहरों के लिए ई-बसों का संचालन होगा। इससे धौलाना क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा और दूसरे शहरों तक भी आवागमन आसान होगा। इससे पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ ही नौकरी और व्यवसाय के लिए दूसरे जिलों को जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed