फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   election convensing has stop

Hapur News: निकाय चुनाव का थमा प्रचार, आज पहुंच जाएंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 09 May 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 09 May 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
election convensing has stop
हापुड़। जिले की तीन नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत सीट के लिए मंगलवार की शाम छह बजे प्रचार प्रसार थम गया। बुधवार को गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी स्थल से कुल 357 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सुबह सात बजे सभी मतदान कर्मियों को नवीन मंडी स्थल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि पुलिस बल भी यहीं से रवाना होगा। बृहस्पतिवार को जिले क 3.47 लाख मतदाता चारों निकायों के अध्यक्ष पद के 33 और वार्ड सदस्यों के 491 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए मंगलवार की शाम छह बजे से चुनावी शोर थम गया। अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। वहीं बुधवार 10 मई को सुबह सात बजे मतदान कर्मियों को नवीन मंडी बुलाया गया है। यहां इनकी संबंधित बूथों के लिए रवानगी होंगी। वहीं जनपद में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। मंगलवार को भी अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन


सभी दलों ने प्रचार में झोंकी ताकत -
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा, कांग्रेस, बसपा और आसपा गठबंधन ने ताकत झोंक दी। सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी सुबह से ही ढोल-नगाड़ों के साथ बाइक, ई-रिक्शा, पैदल रैली और जुलूस निकाला। उन्होंने अलग-अलग वार्डों में जनसंपर्क कर अपनी-अपनी ताकत का एहसास कराया। पूरे दिन यह घमासान चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार खत्म, आचार संहिता का कराया जाएगा पालन-
प्रचार रुकने के बाद पुलिस व प्रशासन के अफसर आचार संहिता का पालन कराने में जुट गए। जिला प्रशासन भी राजनीतिक दलों और नेताओं की गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। इसके लिए सर्विलांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस की मोबाइल गाडिय़ां गश्त करने लगी। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है।

एक नजर में नगर निकाय चुनाव ---
निकाय सदस्य पद अध्यक्ष पद
हापुड़ 239 7
पिलखुवा 133 5
गढ़मुक्तेश्वर 94 8
बाबूगढ़ 25 3
कुल 491 33

नौ जोन और 22 सेक्टर में बांटा जिला
निकाय वार्ड मतदाता जोन सेक्टर
हापुड़ 41 2,24,961 04 14
पिलखुवा 25 76,615 02 05
गढ़मुक्तेश्वर 25 40,991 02 08
बाबूगढ़ 10 4,810 01 02
कुल 101 3,47,377 09 29


जिले में 19 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस
निकाय संवेदनशील अति संवेदनशील संवेदनशील प्लस
हापुड़ 35 24 10
पिलखुवा 7 10 8
गढ़मुक्तेश्वर 6 2 1
बाबूगढ़ 1 0 0
कुल 49 36 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed