{"_id":"6627eefd20597d4f6b0bf4cc","slug":"election-campaign-stop-from-today-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109869-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
Tue, 23 Apr 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले की तीनों लोकसभा सीटों के लिए बुधवार (आज) शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रत्याशी गुपचुप तरीके से जरूर गली-गली में जाकर कुछ कार्यकर्ताओं के साथ वोट मांगते नजर आएंगे। हालांकि गर्मी के कारण चुनाव प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन के लिए चुनौती होगा।
तीनों लोकसभा सीटों से जुड़े हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। अधिक मतदान को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन कमर कस चुका है। बुधवार शाम छह बजे अधिकृत रूप से चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिसके बाद सियासी दलों की कारों के काफिले, लाउडस्पीकर का शोरगुल और गली-मोहल्लों में होने वाली नुक्कड़ सभाओं पर रोक रहेगी। एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार रुक जाता है। इसके बाद यदि कोई प्रचार करता है तो फिर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- --
वोट प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन के लिए चुनौती--
19 तारीख को हुए पहले चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वर्ष 2019 की अपेक्षा पांच से सात फीसदी तक वोटिंग कम हुई है। इससे कई पार्टियों में बेचैनी है। विशेषकर, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अधिक परेशान है। इस बार भीषण गर्मी को मतदान कम होने का कारण माना जा रहा है। साथ ही गेहूं की कटाई का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में प्रशासन के अधिकारियों की चिंता बढ़ी हुई है। जिले में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन के अधिकारी लगातार जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कई प्रत्याशियों ने किया रोड शो--
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने मंगलवार को शहर में रोड शो किया। इसके अलावा सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने भी रोड शो किया। शहर के बाजारों में दोनों के रोड शो को लेकर चर्चा रही। लोगों ने रोड शो में भीड़ को लेकर भी आपस में बातचीत की।
नवीन मंडी में प्रशासन ने लगवाईं टेबल-
26 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर नवीन मंडी में तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं। मंडी में बैरिकेडिंग का कार्य पूरा होने के साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर विधानसभा क्षेत्र वार टेबल लगवा दी गई हैं।
पिछले लोकसभा चुनावों में हुआ मतदान--
वर्ष मतदाता
2014 999792
कुल मतदान प्रतिशत
654268 65.44
पुरुष मतदान प्रतिशत
550166 371146 67.46
महिला मतदान प्रतिशत
449582 283119 62.97
वर्ष मतदाता
2019 1089120
कुल मतदान प्रतिशत
727107 66.76
पुरुष मतदान प्रतिशत
589624 397520 67.42
महिला मतदान प्रतिशत
499445 329584 65.99
वर्ष 2024 के लिए मतदाताओं की स्थिति--
कुल मतदाता - 1152662
पुरुष - 617628
महिला - 534985
विज्ञापन
तीनों लोकसभा सीटों से जुड़े हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। अधिक मतदान को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन कमर कस चुका है। बुधवार शाम छह बजे अधिकृत रूप से चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिसके बाद सियासी दलों की कारों के काफिले, लाउडस्पीकर का शोरगुल और गली-मोहल्लों में होने वाली नुक्कड़ सभाओं पर रोक रहेगी। एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार रुक जाता है। इसके बाद यदि कोई प्रचार करता है तो फिर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वोट प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन के लिए चुनौती
19 तारीख को हुए पहले चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वर्ष 2019 की अपेक्षा पांच से सात फीसदी तक वोटिंग कम हुई है। इससे कई पार्टियों में बेचैनी है। विशेषकर, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अधिक परेशान है। इस बार भीषण गर्मी को मतदान कम होने का कारण माना जा रहा है। साथ ही गेहूं की कटाई का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में प्रशासन के अधिकारियों की चिंता बढ़ी हुई है। जिले में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन के अधिकारी लगातार जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कई प्रत्याशियों ने किया रोड शो
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने मंगलवार को शहर में रोड शो किया। इसके अलावा सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने भी रोड शो किया। शहर के बाजारों में दोनों के रोड शो को लेकर चर्चा रही। लोगों ने रोड शो में भीड़ को लेकर भी आपस में बातचीत की।
नवीन मंडी में प्रशासन ने लगवाईं टेबल-
26 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर नवीन मंडी में तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं। मंडी में बैरिकेडिंग का कार्य पूरा होने के साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर विधानसभा क्षेत्र वार टेबल लगवा दी गई हैं।
पिछले लोकसभा चुनावों में हुआ मतदान
वर्ष मतदाता
2014 999792
कुल मतदान प्रतिशत
654268 65.44
पुरुष मतदान प्रतिशत
550166 371146 67.46
महिला मतदान प्रतिशत
449582 283119 62.97
वर्ष मतदाता
2019 1089120
कुल मतदान प्रतिशत
727107 66.76
पुरुष मतदान प्रतिशत
589624 397520 67.42
महिला मतदान प्रतिशत
499445 329584 65.99
वर्ष 2024 के लिए मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता - 1152662
पुरुष - 617628
महिला - 534985