{"_id":"67ae1f5706dca616cc09627d","slug":"eight-thief-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120344-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार
Thu, 13 Feb 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ 36 क्विंटल विद्युत तार, दो कटर, घटना में प्रयुक्त दो पिकअप व अवैध असलाह बरामद किया है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार व उनकी टीम ने सरजीत, सुरेंद्र, सुभाष, रोहित, सुमित व रविंद्र निवासी गांव गंगाचोली जिला अमरोहा और करन व जिशान निवासी न्यू सीलमपुर दिल्ली को स्याना रोड से गांव बागड़पुर जाने वाले कट के पास गिरफ्तार किया। जबकि कबाड़ी राहिल निवासी न्यू सीलमपुर दिल्ली मौके से फरार हो गया। गिरोह के मास्टरमाइंड सरजीत व जीशान अपने साथियों के साथ मिलकर विद्युत तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बुधवार को आरोपी अपने साथियों के साथ चोरी किए हुए विद्युत तार को दो पिकअप में लादकर कबाड़ी राहिल को बेचने के लिए जा रहा था।
एएसपी ने बताया कि आरोपी सरजीत पर सात और सुरेंद्र, सुभाष, करन, रोहित, सुमित, रविंद्र व जीशान पर दो-दो मुकदमे जिला हापुड़ व अमरोहा में चोरी, विद्युत अधिनियम, गैंगस्टर व आ र्स एक्ट के दर्ज हैं।