फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Eight people injured in road accidents.

सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Wed, 15 Mar 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 15 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Eight people injured in road accidents.
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

ब्रजघाट गंगा पुल पर दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत होने के साथ ही एक कार को बेलगाम कैंटर ने साइड मार दी। हादसे में बुजुर्ग सहित आठ लोग घायल हो गए। क्षतिग्रस्त वाहन न हटने के कारण पुल पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया।

विज्ञापन


पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। ब्रजघाट गंगा पुल पर मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे दो ट्रकों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक फहीम, क्लीनर जुल्फिकार निवासी उझानी जनपद बदायूं
विज्ञापन


और दूसरे ट्रक का चालक संजय व क्लीनर अमित निवासी नंगली रामपुर गंभीर रूप में घायल हो गए। हादसे के कारण पुल पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा पर तैनात एनएचएआई के कर्मचारियों ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। इसके अलावा सिंभावली के बक्सर गांव के फ्लाई ओवर पर गढ़ की तरफ आ रही कार को अनियंत्रित कैंटर ने साइड मार दी। इससे कार सवार दिल्ली की ओखला निवासी की अख्तरी,

उसका बेटा मौमीन, जाकिर और भांजा दिलशाद घायल हो गए। ट्रकों की भिड़ंत में घायल हुए दोनों चालकों को पुलिस ने स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। यहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।

टायर की क्लिप लगने से घायल हुई बच्ची की मंगलवार देर रात मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। सिंभावली हरोड़ा मोड़ के पास मंगलवार रात लकड़ी से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले का टायर ब्रस्ट होने से निकली क्लिप

सड़क से गुजर रही वकील की 10 वर्षीय बेटी सानिया को लग गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।

वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। एसओ ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले के अनियंत्रित होने पर चालक चलते ट्रैक्टर से कूद गया। बिना चालक के ट्रैक्टर सड़क पर दौड़ा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ट्रैक्टर फुटपाथ से टकरा कर रुक गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

सिंभावली शुगर मिल गन्ना ले जा रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले का चालक बक्सर नहर पुल पर नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण खोने पर चालक ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया। इसके बाद करीब सौ मीटर तक ट्रैक्टर बिना चालक के ही हाईवे पर दौड़ता रहा।

हाईवे पर बिना चालक के ट्रैक्टर को दौड़ता देख सड़क किनारे सवारी के इंतजार में खड़े और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। एसओ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

नेशनल हाईवे पर इनोवा और स्विफ्ट कार में टक्कर हो गई। इसमें सिंचाई विभाग के एसडीओ समेत दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई।


दिल्ली निवासी विजय वर्मा बिजनौर के धामपुर में सिंचाई विभाग में एसडीओ पद पर कार्यरत हैं। वह बुधवार को स्विफ्ट कार से धामपुर जा रहे थे। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बदरखा मोड़ के पास सामने से आ रही इनोवा कार ने टक्कर मार दी।

इसमें विजय वर्मा और हाजी सलाउद्दीन को मामूली चोट आ गई। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed