फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Earth filling on expressway remained closed for the third day

Hapur News: एक्सप्रेसवे पर मिट्टी का भराव तीसरे दिन भी रहा बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Earth filling on expressway remained closed for the third day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी भराव का काम तीन दिनों से रूका हुआ है। किसान भुगतान मिलने पर ही भराव कार्य चालू करने देंगे। जिससे निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है।


गांव पसवाड़ा में किसान ब्रजेश, लोकेश, सतीश, रामदास, मूलचंद, सुनील समेत अन्य किसानों के खेतों से गंगा एक्सप्रेसवे पर भराव के लिए अनुमति कार्यदायी संस्था द्वारा ली हुई है। जिसके बाद से कई माह से खेतों से मिट््टी उठाकर एक्सप्रेसवे पर डाली जा रही है। ब्रजेश ने बताया कि काफी समय से ठेकेदार ने मिट्टी उठाने का भुगतान नहीं किया है। करीब दो माह से ठेकेदार किसानों को कोई न कोई बहाना बनाकर टरका रहा है। उन्होंने बताया कि 25 से 30 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। जिसे लेकर पहले भी काम रोका गया था, लेकिन तहसील प्रशासन और ठेकेदार द्वारा आश्वासन मिलने के बाद काम चालू करा दिया गया। इसके बावजूद ठेकेदार ने भुगतान नहीं किया। जिसे लेकर एक बार फिर रविवार की रात किसानों ने मिट्टी उठाने का काम रुकवा दिया। सोमवार को भी खनन कार्य बाधित रहा, वहीं मंगलवार को भी सहमति न बनने और भुगतान न मिलने पर किसानों ने काम रूकवाए रखा। जिससे इस क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य भी अवरूद्ध हो गया है। ब्रजेश समेत अन्य किसानों का कहना है कि भुगतान मिलने पर ही दोबारा काम सुचारू कराया जाएगा। क्योंकि ठेकेदार एक बार फिर त्योहारों पर बैंकों का अवकाश होने का बहाना बनाकर भुगतान करने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed