फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   e lottrry for shop

Hapur News: ई-लाटरी से 252 शराब की दुकानों का आवंटन

Thu, 06 Mar 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Mar 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
e lottrry for shop
हापुड़। जिले में 252 शराब की दुकानों के लिए बृहस्पतिवार को ई-लाटरी के माध्यम से लाइसेंस निकाले गए। श्रीमति ब्रहमादेवी स्कूल के सभागार में तीन चरणों में ई-लाटरी निकाली गईं। लॉटरी से जिन लोगों को दुकानें आवंटित हुई, उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जबकि, जिन लोगों की लॉटरी नहीं निकलीं वह मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक, डीएम प्रेरणा शर्मा व एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में ई-लाटरी निकाली गईं। जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि जनपद में विभिन्न श्रेणियों में शराब की 252 दुकानों के लिए 3002 आवेदन आए थे। जांच में हैसियत कम मिलने पर पांच फार्म निरस्त की गई। शेष आवेदनकर्ताओं के बीच तीन चरणों में ई-लाटरी निकाली गईं, जिसमें जिला आबकारी अधिकारी की संयुक्त समिति ने जनपद की 143 देशी मदिरा दुकानों में से 141 दुकानों, समस्त 104 कंपोजिट दुकानों, सात मॉडल शॉप दुकानों सहित 254 दुकानों में से 252 दुकानों की ई-लाटरी निकाली गई। इन दुकानों में कंपोजिट की 104 दुकानों के लिए 1515 फार्म, 141 देशी शराब की दुकानों के लिए 1402 और साॅत माॅडल शॉप के लिए 85 आवेदन आए हैं। सभी आवंटियों का नाम एक-एक कर घोषित किया गया। साथ ही कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर सूची भी चस्पा की गई है। शेष दो देशी मदिरा दुकानों का आवंटन द्वितीय चरण में किया जाएगा। इस दौरान एडीएम संदीप कुमार, एएसपी विनीत भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed