{"_id":"69ad251e99c792c2a20a93be","slug":"due-to-domestic-trouble-a-woman-hanged-herself-to-death-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शनिवार रात पति से हुई कुछ ऐसी बात, अगली सुबह फंदे से लटकता मिला पत्नी का शव, 14 साल पहले हुए थे एक-दूजे के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शनिवार रात पति से हुई कुछ ऐसी बात, अगली सुबह फंदे से लटकता मिला पत्नी का शव, 14 साल पहले हुए थे एक-दूजे के
Sun, 08 Mar 2026 12:58 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, सिंभावली (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, सिंभावली (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:58 PM IST
सार
देवली गांव में शिक्षा पत्नी जितेंद्र ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार देर रात पति से कहासुनी हुई थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव देवली निवासी शिक्षा पत्नी जितेंद्र ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद दोनों अलग-अलग कमरों में जाकर सो गए।
विज्ञापन
सुबह करीब चार बजे जब परिजनों ने उसे उठाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन शिक्षा ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर खिड़की से देखा गया तो महिला कमरे में छत के कुंदे से फांसी पर लटकी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मृतका के दो बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। दंपती की शादी को लगभग 14 वर्ष हो चुके थे। घटना की सूचना सुबह करीब पांच बजे पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पंचनामा भरने की कार्रवाई की।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।