फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Driving pickup despite having no hands UP Traffic Police seized vehicle

VIDEO: दोनों हाथ नहीं फिर भी चला रहा था पिकअप, चेकिंग में रुकी गाड़ी तो ड्राइवर को देखकर हिल गई यूपी पुलिस

Fri, 26 Jun 2026 08:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 26 Jun 2026 08:53 PM IST
सार

चालक कय्यूम ने पुलिसकर्मियों के पूछने पर बताया कि उसके दोनों हाथ किसी हादसे में कट गए थे। इसके बावजूद वह पिछले काफी समय से पिकअप चलाता आ रहा है। उसने स्वयं को वाहन का स्वामी भी बताया। 

विज्ञापन
Driving pickup despite having no hands UP Traffic Police seized vehicle
चालक कय्यूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार दोपहर बाद यूपी के हापुड़ स्थित थाना देहात क्षेत्र के असौड़ा पैंठ पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप को रोका। जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कुछ ऐसा देखा कि उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


Trending Videos

कय्यूम बोला- मैं तो बहुत समय से गाड़ी चला रहा
टीएसआई राजकुमार अपनी टीम के साथ असौड़ा पैंठ के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने मेरठ की तरफ से किठौर की ओर जाने वाली एक पिकअप को चेकिंग के लिए रोका। चालक को वाहन के कागजात लाने के लिए कहा गया। जैसे ही चालक नीचे उतरा और पुलिसकर्मियों के सामने पहुंचा, उनके व उनकी टीम के होश उड़ गए। चालक के दोनों हाथ के पंचे नहीं थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कय्यूम बताया और खुद को पिकअप का स्वामी बताया। कय्यूम ने यह भी बताया कि वह पिछले काफी समय से बिना हाथों के ही वाहन चला रहा है। टीएसआई राजकुमार ने इस पर तुरंत कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और वाहन जब्ती
टीएसआई राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब पौने पांच बजे यह घटना हुई। वह अपनी टीम के साथ असौड़ा पैंठ पर नियमित चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक पिकअप को संदिग्ध पाया और उसे रोका। चालक के दोनों हाथ न होने के बावजूद वाहन चलाने के कारण पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर उसे पुलिस लाइन भिजवा दिया।

विज्ञापन

दिव्यांग चालक का खुलासा और अनुभव
चालक कय्यूम ने पुलिसकर्मियों के पूछने पर बताया कि उसके दोनों हाथ किसी हादसे में कट गए थे। इसके बावजूद वह पिछले काफी समय से पिकअप चलाता आ रहा है। उसने स्वयं को वाहन का स्वामी भी बताया। पुलिसकर्मी उसके इस साहस को देखकर अचंभित थे लेकिन सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। बिना हाथों के वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed