फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Drinking water pipeline will be laid in the city with Rs 135 crores

Hapur News: शहर में 135 करोड़ से बिछाई जाएगी पेयजल पाइपलाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline will be laid in the city with Rs 135 crores
हापुड़। शहर की करीब डेढ़ लाख आबादी की पेयजल से संबंधित समस्या का समाधान इसी साल हो जाएगा। जल निगम नगरीय करीब 135 करोड़ रुपये से 150 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइप लाइन बिछाएगी। इसके लिए शासन को डीपीआर बनाकर भेजी गई है। महाकुंभ के बाद लखनऊ में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें डीपीआर पर चर्चा की जाएगी। अतरपुरा चौपला से लेकर गढ़ रोड पर डीएम आवास तक के क्षेत्र को नए प्रस्ताव में शामिल किया गया है। योजना के तहत करीब 12 हजार भवनों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


जल निगम नगरीय की अमृत योजना 2.0 के तहत कई मोहल्लों और नई आबादी वाले क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित समस्या को दूर किया जाएगा। जबकि, कई मोहल्लों में पानी का प्रेशर भी बहुत कम है। इस कारण नगर पालिका के नलकूप की मोटर भी आए दिन खराब हो जाती हैं। इन मोहल्लों में 10 से अधिक नए ओवरहेड टैंक, भूमिगत जलाशय और नलकूप लगाए जाएंगे। साथ ही नई पेयजल लाइन बिछाने और कुछ किलोमीटर पुरानी पेयजल लाइन को बदला भी जाएगा। पेयजल की दिक्कत के कारण लोगों ने सबमर्सिबल लगा लिए हैं। इस कारण जमीन से पानी का दोहन अधिक हाे रहा है। इस पानी के दोहन को रोकने और पेयजल की आपूर्ति सही प्रकार से पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में बिछेगी नई पेयजल लाइन --

मीनाक्षी रोड, एलएन रोड, साेटावाली, न्यू भीमनगर, सिकंदर गेट, मोती कालोनी, अशोक नगर, भीमनगर, गिरधारी नगर, सुभाष नगर, शिवनगर, न्यू सुभाष नगर, साकेत कालोनी, सर्वोदय कालोनी, अनुज विहार, अंबेडकर नगर, नई मंडी, प्रहलादनगर, कृष्णा नगर आदि मोहल्लों में नई पेयजल लाइन बिछाने के साथ ही पुरानी भी बदली जाएगी। इन क्षेत्र में पिछले करीब 12 वर्षों में आबादी तेजी से बढ़ी है। जबकि, मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में नगर पालिका द्वारा सड़क और नाली का निर्माण करा दिया है, लेकिन पेयजल और सीवर की समस्या यहां बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




35 करोड़ से 12 वार्डों में बिछेगी पेयजल लाइन

12 वार्डों के 14 मोहल्लों में करीब 77 किलोमीटर पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन मोहल्लों में ओवरहेड टैंक और नलकूप भी बनेंगे, इस कार्य पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे करीब 80 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। नई पेयजल पाइप लाइन डालने के साथ ही कई जगह जर्जर हो चुकी पुरानी लाइन को भी बदला जाएगा। इससे इस क्षेत्र में लोगों की पेयजल से संबंधित समस्या दूर हो जाएगी। जिन वार्डों में अभी काम चलेगा, उसमें वार्ड संख्या दो, छह, नौ, 12, 15, 18, 20, 21, 24, 26, 39 व 40 शामिल हैं। इन वार्डों के मोहल्ला लज्जापुरी, आदर्शनगर कॉलोनी, गणेशपुरा, शिवगढ़ी, राजीव विहार, चमरी, रामगढ़ी, गांधी विहार, अली नगर, करीमपुरा, आवास विकास संजय विहार, मजीदपुरा, त्रिलोकपुरी, रफीकनगर न्यू आदि में काम होगा।



कोट -

135 करोड़ रुपये की नई डीपीआर को बनाकर शासन को भेजा है, इसमें नगर पालिका से लेकर गढ़ रोड पर डीएम आवास तक का क्षेत्र शामिल है। महाकुंभ के बाद लखनऊ में बैठक होनी है। जहां से डीपीआर को पास कराकर इसी साल में टेंडर प्रकिया पूरी करने के साथ ही काम भी शुरू कराया जाएगा। - अमीरुल हसन, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed