{"_id":"67c88540b52306558b06026e","slug":"drainage-construction-hapur-news-c-135-1-hpr1005-121133-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 47 करोड़ से एमजीआर औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा 20 किलोमीटर लंबा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 47 करोड़ से एमजीआर औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा 20 किलोमीटर लंबा नाला
Wed, 05 Mar 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना क्षेत्र के एमजीआर (मसूरी-गुलावठी रोड) औद्योगिक क्षेत्र में करीब 47 करोड़ रुपये से 20 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण होगा। आरसीसी नाले के साथ ही 40 मार्गों को जोड़ने के लिए स्लैब भी डाले जाएंगे। इससे क्षेत्र के सैकड़ों उद्यमियों को लाभ मिलेगा। यूपीसीडा ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।
धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में करीब 1500 फैक्टरियां स्थापित हैं, लेकिन इनके लिए जलनिकासी की कोई सुविधा नहीं है। बिना बरसात ही मार्गों पर जलभराव रहता है। इस कारण मार्गों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। परेशान उद्यमियों ने इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सड़क, नाले और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई थी। कहा था कि हर माह करोड़ों का राजस्व देने के बाद भी सुविधाएं न मिलने से उद्यमियों में काफी नाराजगी है। उद्यमियों की मांग को देखते हुए यूपीसीडा ने फेस एक, दो और तीन में 47 करोड़ से 20 किमी लंबे नाले का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं। नालों का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा ईपीसी की तर्ज पर कराया जाएगा।
सड़कों के लिए मिल चुके हैं 74 करोड़
विभाग को पूर्व में दो चरणों में 74 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, इसमें पहले चरण में करीब 43 करोड़ और दूसरे चरण में 31 करोड़ रुपये जारी किए गए। इससे सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट -
औद्योगिक क्षेत्र में कई चरणों में काम चल रहा है। कुछ चरणों की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू हो चुका है। शेष आरसीसी नालों के निर्माण के लिए अब फिर से करीब 47 करोड़ का टेंडर निकाला गया है।
- आरएस यादव, डीजीएम, यूपीएसआईडीसी