{"_id":"58dbd8084f1c1bef4c63e0dd","slug":"drainage-capture","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले पर कब्जा कर काट दिए प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले पर कब्जा कर काट दिए प्लाट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
नाले पर कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस्तोई रोड पर भूमाफिया ने किसानों की भूमि खरीदकर इसके बीच से होकर निकल रहे नाले पर भी कब्जा कर प्लाटिंग कर दी। ग्राम प्रधान की शिकायत पर बुधवार को तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की नाप कर निशान लगाये।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भूमि पर नाले की खुदाई कराई जाएगी। दस्तोई रोड पर गांव जसरूपनगर के पास हापुड़ के कुछ लोगों ने किसानों की भूमि खरीदी है और अब इस पर प्लाटिंग की जा रही है। जबकि इस भूमि के बीचोंबीच एक छह मीटर चौड़ा सरकारी नाला भी है।
विज्ञापन
जिस पर भूमाफिया द्वारा कब्जा कर लिया गया है और प्लाटिंग भी कर दी गयी है। जसरूपनगर के गांव प्रधान वीरेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने बुधवार को लेखपाल दयानंद शर्मा व अन्य कर्मचारियों को जांच के लिए मौके पर भेजा,
विज्ञापन
जहां नाले की भूमि पर कब्जा पाया गया। टीम ने नाले की भूमि को चिन्हित कर निशान लगा दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को नाले के स्थान पर जेबीसी से खुदाई कराई जाएगी।
इस मामले में एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि भूमि की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। नाले की भूमि को चिन्हित कर खाली कराया जा रहा है।