{"_id":"687681b2c4d9909f1f03f932","slug":"dowry-case-hapur-news-c-306-1-gha1001-116153-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 50 हजार रुपये लाओ... वरना तलाक दे दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 50 हजार रुपये लाओ... वरना तलाक दे दूंगा
Tue, 15 Jul 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 15 Jul 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। सर... मैंने बेटी का निकाह कर दिया, अब उसकी ससुराल वाले रोजाना उसका उत्पीड़न करने लगे हैं, जिसको मैंने दामाद की जगह बेटा माना, उसने मेरा विश्वास तोड़ दिया। अब दामाद ने 50 हजार रुपये न देने पर बेटी को तलाक देने की धमकी दी है। अब मैं क्या करूं, आप की शरण में आया हूं आप कोई कार्रवाई करें।
कोतवाली में आए बुजुर्ग ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह अमरोहा जनपद के गांव निवासी युवक से किया था। निकाह के बाद ही ससुराल पक्ष की दहेज की मांग बढ़ गई। पति समेत सास, जेठानी, देवरानी उसकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे। जेठ और देवर अभद्रता करने लगे। इसके बावजूद बेटी उनके हर उत्पीड़न को झेलती रही। अब उसकी बेटी को 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर तलाक देने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने कार्रवाई करने की मांग की है। गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।