फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dowry case

Hapur News: दहेज न मिलने पर छह माह की बच्ची के साथ घर से निकाला

Thu, 05 Oct 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 05 Oct 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
dowry case
हापुड़। दहेज न मिलने से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नामपुर नानई निवासी पूनम ने बताया कि 27 अप्रैल 2022 को उसकी शादी दिल्ली के जगतपुरी निवासी गौरव के साथ हुई थी। तभी से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने मारपीट के साथ-साथ उसे भूखा-प्यासा रखना शुरू कर दिया। छह माह पहले उसने एक पुत्री का जन्म दिया। लेकिन आरोपियों ने उसकी नवजात पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। मामले में उसने एसपी से शिकायत की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में महिला थाना में गौरव, विमला, बंटी और महक उर्फ पिक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।




युवक को लाठी-डंडों से पीटा

हापुड़। मोहल्ला पन्नापुरी निवासी दुष्यंत शर्मा ने बताया कि बुधवार रात वह नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित जिम गया था। वहां से लौटने के दौरान देहात क्षेत्र के नवीन मंडी के पास एक दुकान पर चाय पीने लगा। तभी फ्रीगंज रोड निवासी डेविड अपने साथियों के साथ यहां पहुंचा और लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed