फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dowry case

Hapur News: दहेज में नहीं मिली कार, दूल्हा नहीं लेकर आया बरात

Sat, 15 Feb 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 15 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
dowry case
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष शुक्रवार को बरात लेकर नहीं पहुंचा। हाथों में मेंहदी लगाए वधु बरात का इंतजार करती रह गई। वहीं, विरोध करने पर वर पक्ष के लोगों ने गाली गलौज कर वधु पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद वधु पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव गोंदी निवासी व्यक्ति ने बताया कि बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी की रिश्ता जानमोहम्मद उर्फ भूरे निवासी गांव इनायतपुर राधना जिला मेरठ के साथ किया था। इस दौरान उन्होंने जानमोहम्मद के भाई खालिद, बहन तबस्सुम व बहनोई तालिब निवासी गांव अठसैनी को 71,000 रुपये नकद दिए थे। जानमोहम्मद को सोने की चेन, अंगूठी, सास को दो सोने व पांच चांदी के गहने व सास व ननद को 5100-5100 रुपये नकद दिए थे। इनके अलावा आरोपियों के 21 परिवार व रिश्तेदारों को 2100-2100 रुपये नकद व कंबल दिए थे। इसके बाद 14 फरवरी की शादी तय हो गई थी।
विज्ञापन


11 फरवरी को उन्हें सामान व स्त्रीधन आदि लेकर इनायतपुर राधना जाना था। लेकिन आरोपियों ने सामान लेकर आने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे दहेज में कार की अतिरिक्त मांग की। 13 फरवरी को वह समाज के लोगों को साथ लेकर राधना पहुंचे और विरोध किया। इस पर आरोपियों ने गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जबकि उन्होंने अपनी भतीजी की शादी के कार्ड समाज के लोगों व रिश्तेदारों में बांट दिए थे। 14 फरवरी को भी आरोपी बरात लेकर नहीं पहुंचे। आरोपियों ने दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर शादी से मना कर दिया और सारा सामान व रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed