{"_id":"6a6249403c4b31621309ecdf","slug":"dog-mauls-8-year-old-boys-face-four-others-also-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145377-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कुत्ते ने आठ साल के बच्चे का चेहरा नोचा, चार अन्य भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कुत्ते ने आठ साल के बच्चे का चेहरा नोचा, चार अन्य भी घायल
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल बच्चा आले अली। संवाद
बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नंगलाबड़ में बृहस्पतिवार को आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक पांच लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में एक आठ वर्षीय मासूम भी शामिल है, जिसके चेहरे पर कुत्ते ने गंभीर रूप से काट लिया। उसका मेरठ में उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार को गांव की आबादी के बीच अचानक एक कुत्ता घुस आया। उस समय कई लोग अपने घरों के आसपास बैठे हुए थे। कुत्ते ने अचानक लोगों को काटना शुरू कर दिया। कुत्ते के हमले में आले अली 8 वर्ष, मुशर्रफ 66 वर्ष, फैज 12 वर्ष, फिरोज 35 वर्ष और सोनी 30 वर्ष घायल हो गए।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी में सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। गंभीर रूप से घायल आले अली को परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। गांव के लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी व टीकाकरण करने की मांग की है। बीडीओ विजय कुमार का कहना है कि टीम को भेजकर गांव में इस तरह के पशुओं को पकड़वाया जाएगा।