फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dog Havoc: Mad dog bites 12 girl students going to school in Hapur.

Dog Havoc UP : हापुड़ में पागल कुत्ते ने स्कूल जा रहीं 12 छात्राओं को काटा, मुरादनगर में छात्र पर हमला

Sun, 10 Sep 2023 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 06:14 AM IST
सार

छात्राओं को बचाने आए चार राहगीरों को भी कुत्ते ने निशाना बनाया। तीन छात्राओं के शरीर पर पांच से आठ जगह गहरे घाव हैं। चार को दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को सीएचसी में ही रैबीज की वैक्सीन लगवाई गई है।

विज्ञापन
Dog Havoc: Mad dog bites 12 girl students going to school in Hapur.
कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला - फोटो : Social Media

विस्तार

हापुड़ में पागल कुत्ते ने स्कूल जा रहीं 12 छात्राओं पर शनिवार को सुबह हमला कर दिया। छात्राओं को बचाने आए चार राहगीरों को भी कुत्ते ने निशाना बनाया। तीन छात्राओं के शरीर पर पांच से आठ जगह गहरे घाव हैं। चार को दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को सीएचसी में ही रैबीज की वैक्सीन लगवाई गई है।

विज्ञापन


भीमनगर, कविनगर, शक्तिनगर की छात्राएं शनिवार सुबह स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एकेपी इंटर कॉलेज जा रही थीं। जैसे ही वे भगवानपुरी पहुंचीं तो पागल कुत्ता छात्राओं पर झपट पड़ा। आसपास के लोगों ने छात्राओं को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने चार और लोगों को काट लिया। स्थानीय लोगों ने घायल रूपाली, साक्षी, अंशिका, कली, परी, हिमानी, अंकिता, सोनू, अंजलि, एंजल, संगीता, वेदांशी को गढ़ रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


भीमनगर निवासी साक्षी, कविनगर निवासी अंशिका, शक्तिनगर निवासी कली, कविनगर निवासी परी को ज्यादा घाव आए हैं। इसके लिए इनको रैबीज इम्यून ग्लोब्युलिन (एचआरआईजी) टीके लगवाना जरूरी था, लेकिन सीएचसी में यह इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। जिस कारण चारों छात्राओं को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदर और कुत्तों का आतंक
जिले में बंदर और कुत्तों का आतंक है। सीएचसी की ओपीडी में आने वाले शहरी लोगों में सबसे अधिक बंदर के काटने के होते हैं और गांवों से आने वाले कुत्ता काटने के।

चार बच्चों को गहरा जख्म है, इसलिए उन्हें एचआरआईजी का इंजेक्शन लगना जरूरी है। छात्राओं को दिल्ली रेफर किया गया है।
-डॉ.दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक

कुत्तों के झुंड ने आठवीं के छात्र पर किया हमला, लगे 11 टांके
मुरादनगर में पाइपलाइन मार्ग स्थित सरना चौक पर कुत्तों के झुंड ने कक्षा आठ के छात्र पर हमला कर घायल कर दिया। रास्ते में गिरने से छात्र के सिर में 11 टांके भी आए हैं। मलिकनगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद आरिफ का 14 वर्षीय बेटा असद घर से पैदल अपने दादा हाजी जमील अल्वी को पाइपलाइन मार्ग स्थित सरना चौके पास खाना देने गया था। दादा को खाना देकर लौटते समय सरना चौके के पास कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। 

कुत्तों के काटने से तो छात्र घायल हुआ और रास्ते में गिर भी पड़ा, जिससे उसका सिर फूट गया। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। परिजन घायल छात्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल में एंटी रैबिज का इंजेक्शन नहीं था। इसके बाद परिजनों ने छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, उसके सिर में 11 टांके लगाए गए। 


नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार का कहना है कि कुत्तों के बधियाकरण करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पालिका के पास कुत्तों को पकड़ने का कोई साधन नहीं है। तीन शिकायत कुत्तों को पकड़ने की मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed