फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dog bite school student

Hapur News: स्कूल जा रहीं 12 छात्राओं को पागल कुत्ते ने काटा, चार दिल्ली रेफर

Sat, 09 Sep 2023 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Sep 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
dog bite school student
हापुड़। स्कूल जा रहीं 12 छात्राओं पर भगवानपुरी में पागल कुत्ता झपट पड़ा। छात्राओं को नीचे गिराकर कुत्ते ने हमला कर दिया। वहीं, बचाने आए चार राहगीरों को भी निशाना बनाया। तीन छात्राओं के शरीर पर पांच से आठ जगह गहरे घाव हैं। इनमें से चार को दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को सीएचसी में ही रैबीज की वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह भीमनगर, कविनगर, शक्तिनगर की छात्राएं स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एकेपी इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह भगवानपुरी में पहुंची तो वहां पागल कुत्ता बच्चों पर झपट पड़ा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने छात्राओं को बचाने का प्रयास किया। लेकिन कुत्ते ने चार लोगों को भी काट लिया। लाठी डंडों से लोगों ने कुत्ते को भगाया। स्थानीय लोगों ने घायल रूपाली, साक्षी, अंशिका, कली, परी, हिमानी, अंकिता, सोनू, अंजलि, एंजल, संगीता, वेदांशी को गढ़ रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए, जहां छात्राओं को रैबीज की वैक्सीन लगवाई। भीमनगर निवासी साक्षी, कविनगर निवासी अंशिका, शक्तिनगर निवासी कली, कविनगर निवासी परी को ज्यादा घाव आए हैं। इसके लिए इनको रैबीज इम्यून ग्लोब्युलिन (एचआरआईजी) वैक्सीन लगवानी अनिवार्य थी। लेकिन सीएचसी में यह इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, जिसके लिए चारों छात्राओं को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच दिनों में जिलेभर में लगी रैबीज की वैक्सीन

तिथि वैक्सीन

09 सितंबर 432

08 सितंबर 398

07 सितंबर 467

06 सितंबर 355

05 सितंबर 498



-बंदर और कुत्ता काटने के आ रहे सबसे अधिक मरीज-

जिले में बंदर और कुत्तों का आतंक सबसे अधिक बढ़ा हुआ है। सीएचसी की ओपीडी में आने वाले शहरी लोगों में सबसे अधिक बंदर काटे के होते हैं और गांवों से आने वाले कुत्ता काटे के। इसके अलावा बिल्ली, चूहा काटे मरीज भी आते हैं।


----

कोट -

चार बच्चों को पागल कुत्ते ने अधिक काटा है, जिसके लिए उन्हें एचआरआईजी का इंजेक्शन लगना जरूरी है। इस इंजेक्शन को लगवाने के लिए एंबुलेंस से बच्चों को दिल्ली रेफर किया है।--डॉ.दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed