फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM reject prastav of 15 vitt

Hapur News: 15वें वित्त के प्रस्ताव डीएम ने किए खारिज

Sat, 09 Sep 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Sep 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
DM reject prastav of 15 vitt
गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार को डीएम प्रेरणा शर्मा ने एसडीएम कार्यालय में पालिका ईओ और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


डीएम प्रेरणा शर्मा ने 15वें वित्त के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव देखे। जिन्हें डीएम ने पास करने से मना कर दिया। डीएम ने कहा कि जनहित में अति आवश्यक होने वाले कार्यों पर विशेष ध्यान दें, बिना वजह के फिलहाल कोई कार्य नहीं किया जाएगा। इस दौरान डीएम वे जल संचयन समेत अन्य कार्यों के प्रस्ताव खारिज किए। डीएम ने कहा कि टूटी सडक़ें, पथ प्रकाश व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था में सुधार कराना मुख्य मकसद हो। जिससे नगर की जनता को लाभ मिल सके। डीएम ने पालिका में होने वाले विकास कार्यों की भी समीक्षा की। पूर्व में हुए कार्यों के बारे में भी विस्तार से देखे। इस दौरान डीएम ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को जाने और उनको प्राथमिकता दें। जिन जगहों पर रास्ते और पथ प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए, उनका प्रस्ताव तैयार करें। इस मौके पर एडीएम संदीप कुमार, एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, पालिका ईओ मुक्ता कुमारी सिंह, सफाई निरीक्षक सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।

वाहन पार्किंग का नया टेंडर होगा जारी

डीएम प्रेरणा शर्मा ने पालिका द्वारा ब्रजघाट के वाहन पार्किंग स्टैंड का पुराना टेंडर निरस्त करने का आदेश किया और नया टेंडर जारी करने के लिए कहा और मानकों के अनुसार वाहन पार्किंग के प्वाइंट चिन्हित करें।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

डीएम ने सख्त अंदाज में कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, सफाई निरीक्षक को सभी वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था परखने के निर्देश दिए और सुबह शाम सभी मार्गों पर सफाई कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed