फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dm and sp inspection in mela

Hapur News: मेले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की न हो बिक्री - डीएम

Fri, 08 Nov 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 08 Nov 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
dm and sp inspection in mela
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रहा है। शुक्रवार को भी डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि खाद्य पदार्थों की दुकानों की नियमित चेकिंग की जानी चाहिए, मेला क्षेत्र में किसी भी सूरत में खुले और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न हो। इसके अलावा खाने-पीने की दुकानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, जिसे लेकर स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, सफाई प्रदर्शनी व सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रहनी चाहिएं। वहीं एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की ढि़लाई न बरती जाए। मेला गेट से पहले पार्किंग स्थल के पास सभी वाहनों की तलाशी लें। ताकि कोई भी अवैध रूप से शराब और शस्त्र लेकर मेला क्षेत्र में न पहुंच सके। उन्होंने स्नानघाटों, बाजारों व अन्य सभी स्थानों पर लगातार गश्त करने, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने, गंगा में डूबने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने का भी निर्देश दिया। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed