फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Diversion over, vehicles run on the roads

Hapur News: डायवर्जन खत्म, सडक़ों पर दौड़े वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Diversion over, vehicles run on the roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़।
कांवड़ यात्रा के दौरान चार दिन शहर और हाईवे पर रूट डायवर्जन और वन वे से रविवार को लोगों को निजात मिल गई। देर रात से ही भारी वाहन हाईवे और शहरों की सडक़ों पर दौडऩे लगे। यातायात व्यवस्था सामान्य होने से लोगों को राहत मिली। हालांकि अभी कई स्थानों से रविवार देर शाम तक बेरिकेडिंग नहीं हटायी जा सकी।

इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान की गई वन वे की व्यवस्था से शहर के लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले चार दिन तक लागू रहा रूट डायवर्जन से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई थी। शहर में ऐसी कोई सडक़ नहीं बची जहां जाम न लगा हो।
विज्ञापन


शनिवार को जलाभिषेक के बाद आधी रात के बाद सभी तरह के वाहन सड़त पर दौड़ते नजर आए। हापुड़ शहर में मेरठ से आनी वाली रोड, आवास विकास, बुलंदशहर रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड पर एक साइड कांवडिय़ों के लिए रिजर्व की गई थी। लेकिन शनिवार रात में आठ बजे के बाद जैसे ही सडक़ों से शिवभक्तों का आवागमन कम हुआ, वैसे ही वैसे लोग डायवर्जन के लिए लगी बैरिकेडिंग को हटाकर रास्ता बनाता दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पूरी तरह डायवर्जन खत्म कर दिया गया। हालांकि इस बीच डाक कांवड़ का आवागमन हुआ। शहर के बीच कांवड़ आने पर पुलिस कर्मियों ने आसानी से उन्हें रस्ता दिलाया। रविवार को अवकाश होने के कारण टे्रफिक भी अन्य दिनों के मुकाबले कम ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed