{"_id":"6a06ee739e7ba3d03104ea6e","slug":"divers-saved-two-people-from-drowning-at-brajghat-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: अस्थि विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे दो लोग, गोताखोरों ने बचाई जान; ब्रजघाट पर टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: अस्थि विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे दो लोग, गोताखोरों ने बचाई जान; ब्रजघाट पर टला बड़ा हादसा
Fri, 15 May 2026 03:29 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 15 May 2026 03:29 PM IST
सार
अस्थि विसर्जन करते समय अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया।
विज्ञापन
ब्रजघाट पर गोताखोरों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रजघाट शुक्रवार को ब्रजघाट पर अस्थि विसर्जन के दौरान दो लोग गंगा में डूबने लगे। पुलिस के अनुसार रोहिणी निवासी अशोक यादव अपने भाई की अस्थियों का विसर्जन करने अपने भतीजे के साथ घाट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
अस्थि विसर्जन करते समय अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया। मौके पर मौजूद गोताखोरों और नाविकों ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
गोताखोर स्वराज केवट, भोलू केवट, पवन केवट और कृष्ण केवट ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस बचाव कार्य से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और बहादुर गोताखोरों की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोताखोरों की तत्परता और बहादुरी के कारण दो परिवारों की खुशियां बच गईं।
विज्ञापन