फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   District Veteran Cricket Association won the match by eight wickets

Hapur News: जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने आठ विकेट से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
District Veteran Cricket Association won the match by eight wickets
जेएमएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट मैच के बाद खुशी मनाते विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: अकादमी
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन और एसआईएमएस वॉरियर्स के बीच टी-20 मैच खेला गया। मैच में हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआईएमएस वॉरियर्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें अंशुल शर्मा ने 83 रन, शुभम ने 44 रन का योगदान दिया। हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लक्ष्य ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट, कपिल और हैप्पी ने एक एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने 16़5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इसमें लक्ष्य ने 49 रन, चंदू ने नाबाद 64 रन, मनोज ने 15 रन, बिजेंद्र सिंह ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया। एसआईएमएस वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभि यादव ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed