{"_id":"67a24190f761d8fb4a087894","slug":"district-panchayat-will-collect-outstanding-tax-of-rs-2-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119988-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिला पंचायत वसूलेगी दो करोड़ का बकाया टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिला पंचायत वसूलेगी दो करोड़ का बकाया टैक्स
विज्ञापन
हापुड़। जिला पंचायत अपनी आय बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए व्यवसायिक भवनों पर बकाया टैक्स की वसूली को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा जिला पंचायत की 15 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में 15 करोड़ के विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी।
शहरी क्षेत्र में बिना नक्शे के भवनों के निर्माण पर जिला पंचायत सख्त रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर यह सख्ती नजर नहीं आती। लेकिन जिला पंचायत अपनी आय बढ़ाने के लिए अब इस क्षेत्र में भी सख्ती करेगी।
अधिकारियों की माने तो जिला पंचायत का धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरियों पर पहले का करीब दो करोड़ रुपये का टैक्स बकाया चला आ रहा है। हालांकि अब यह क्षेत्र जिला पंचायत के टैक्स क्षेत्र से बाहर है, लेकिन इस पर टैक्स बकाया अब वसूलने की तैयारी है। हालांकि पूर्व में भी जिला पंचायत इसके लिए कई बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन अब इसकी वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण ने बताया कि 15 फरवरी होने वाली बोर्ड बैठक में टैक्स वसूली को लेकर प्रभावी रणनीति के साथ करीब 15 करोड़ के विकास कार्यों पर चर्चा होगी। इसमें विभिन्न गांवों में सडक़ें और नालों का निर्माण प्रमुख है।