{"_id":"58f0ecb04f1c1b1c11cf4ebb","slug":"did-not-allow-marriages-to-enter","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को घर में नहीं घुसने दिया, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को घर में नहीं घुसने दिया, जमकर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शक्तिनगर में शुक्रवार शाम एक विवाहिता को उसके परिजन ससुराल छोड़ने आए तो वहां मौजूद ससुरालियों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। जिस पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
बाद में मायके वाले बेटी को अपने साथ लेकर निराश लौट गए। मौके पर पहुंची पुलिस भी उनकी मदद नहीं कर सकी। असौड़ा रोड स्थित ओम विहार निवासी सेवानिवृत्त फौजी दीपक ने अपनी पुत्री दीपिका उर्फ प्रीति त्यागी की शादी 10 मार्च 2016 को
विज्ञापन
मोहल्ला शक्तिनगर निवासी विशाल त्यागी के साथ की थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। जिस पर दो महीने पहले उसे घर से निकाल दिया था। वह दो महीने से अपने घर रह रही थी।
विज्ञापन
जिसके चलते बृहस्पतिवार को पीड़ित दीपिका अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। जहां एसपी ने उन्हें सीओ के पास भेज दिया। सीओ कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों ने परिवार को उजड़ने से बचाने की बात कहकर उन लोगों को एक बार फिर समझौते का प्रयास करने को कहा।
इस पर वह पुत्री के साथ उसकी ससुराल पहुंचे। वहां प्रीति के ससुरालियों ने उसे रखने से इंकार कर दिया और घर में नहीं घुसने दिया गया। जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच पीड़ित परिजनों ने मामले की सूचना 100 नंबर पर दी।
जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस कर्मी भी पीड़िता की कोई मदद नहीं कर सके। पुलिस पीड़ित पक्ष को लेकर थाने चली गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं हुई थी।