{"_id":"69667876db62fff5db082a90","slug":"dholana-advocate-protest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135594-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अधिवक्ता से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अधिवक्ता से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर किया प्रदर्शन
Tue, 13 Jan 2026 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डहाना में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को धौलाना तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बार एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार एसोसिएशन तहसील धौलाना के अध्यक्ष विनोद सिसौदिया ने कहा अधिवक्ता अरुण कुमार राणा पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद थाना कपूरपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पीड़ित की तहरीर लेने में भी पुलिस ने टालमटोल की और कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को संरक्षण देने का प्रयास किया गया।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोपियों का पक्ष लिया। इससे अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध में दीवानी, फौजदारी और राजस्व बार एसोसिएशन धौलाना के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि कपूरपुर पुलिस ने शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की, तो अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान अमर पाल सिंह, अभिषेक तोमर, राजू तोमर,संजीव तोमर, मूलचंद तोमर, दीपक राणा, लोकेश कुमार, विकास शर्मा आदि शामिल रहे।