फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dhaba owner fir

Hapur News: मजदूरी मांगने पर किशोर को पीटकर सड़क किनारे फेंका, अस्पताल में मौत

Wed, 12 Feb 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Feb 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
dhaba owner fir
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली स्थित ढाबे पर पांच माह की मजदूरी मांगने पर ढाबे मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोर की पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने किशोर को सड़क किनारे फेंक दिया। मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ढाबे मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव जसरुपनगर निवासी रिंकू ने बताया कि उनके पुत्र शिवम (14) गांव बदनौली स्थित चौधरी ढाबे पर पिछले पांच माह से वेटर का कार्य करते थे। ढाबे को सन्नी व उसका भाई हनी चलाते हैं। आरोपी उनके पुत्र को पांच माह पहले ढाबे पर काम करने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। आरोपियों ने उनके पुत्र की पांच माह की मजदूरी भी नहीं दी थी। पुत्र द्वारा मजदूरी मांगने पर आरोपियों ने मजदूरी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इस पर आरोपियों व उनके पुत्र में कहासुनी हो गई थी। चार फरवरी को आरोपियों ने अपने साथी भूरे व शहजान के साथ मिलकर उनके पुत्र की जमकर पिटाई की और सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने घायलावस्था में उनके पुत्र को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था। सात फरवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर ढाबा मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed