{"_id":"64fa04c19af7b5b1200b69f6","slug":"development-of-pilakhuwa-359-crore-hapur-news-c-138-1-pkw1001-659-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 3.59 करोड़ से पिलखुवा में बनेंगी सड़कें और नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 3.59 करोड़ से पिलखुवा में बनेंगी सड़कें और नाले
Thu, 07 Sep 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर में लंबे समय से बंद विकास कार्य अब जल्द शुरू होंगे। 3.59 करोड़ रुपये की लागत से शहर की 25 सड़कें, नालों और पार्कों का सुंदरीकरण होगा। नगर पालिका टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। वर्क ऑर्डर मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
नगर पालिका परिषद द्वारा 14वें वित्त आयोग की धनराशि से सड़कों एवं नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। योजना के तहत पालिका को लगभग 7.50 की धनराशि आवंटित हुई है। जिसमें से नगर पालिका परिषद ने 3.59 करोड़ की धनराशि विकास कार्यों पर खर्च करने का निर्णय लिया है। उक्त धनराशि से 25 सड़कें, नालियां और पार्को का संदरीकरण होगा। डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी पूर्व में ही निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा चुकी है। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि लंबे समय से रुके सभी विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। अगले दो-चार दिन में कार्यदायी संस्था को वर्क आर्डर मिल जाएंगे, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।