{"_id":"585fe8214f1c1b8840eeb20a","slug":"desires-world-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में मोमबत्तियां जला की विश्व शांति की कामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च में मोमबत्तियां जला की विश्व शांति की कामनाएं
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 25 Dec 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
मना क्रिसमस का पर्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न चर्चों में रविवार को क्रि समस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने चर्च में मोमबत्तियां जलाकर विश्व शांति की कामनाएं की। इस दौरान सांता क्लॉज ने उपहार भी बांटे।
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित एसडीए चर्च में पादरी पीटर पॉल ने बताया कि संसार में फैले पाप को समाप्त करने और मानव का उदर करने के लिए प्रभु यीशू ने जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि प्रभू यीशू ने शांति और भाईचारे का संदेश दिया और एक दूसरे को प्रेम रहने की सीख दी।
विज्ञापन
इस दौरान चर्च में लोगों ने प्रार्थना सभा में विश्व शांति की कामनाएं कर एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे। वहीं, एसडीएम मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अतर सिंह ने भी सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड स्थित गिरजाघर को भी रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। पादरी पीसी साइमन ने प्रार्थना कराते हुए सभी को बधाई दी। क्रिसमस का जश्न रात तक चलता रहा।
सभी वर्गों के लोगों ने एक दूसरे के मोबाइल पर व्हाट्स एप और फेसबुक के माध्यम से क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर रविवार देर शाम हापुड़ पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल और जिला महामंत्री विजय पाल आढ़ती ने जरूरतमंदों को पांच सौ कंबल वितरित किए।
मीनाक्षी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दीर्घ आयु की कामना करते हुए कहा कि ऐसी सर्दी में जरूरतमंदों को कंबल आदि वितरित करने से बड़ी कोई समाजसेवा नहीं है और इस कार्य में भाजपा हमेशा आगे रहती है।
जिला महामंत्री विजय पाल आढ़ती ने कहा कि हम समाज के लिए कुछ करके ही कुछ पा सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक पाल, नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, प्रवीन सेठी, कविता बाना, ललित गोयल, राजीव अग्रवाल रहे।
प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर नगर में क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र का दान किया गया। गढ़ में तहसील मुख्यालय के पीछे स्थित मोहल्ला आदर्शनगर के मैथोडिस्ट चर्च में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनकर एक-दूसरे को उपहार भेंट कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
पादरी क्रिस्टोफर ने विशेष प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने दीन-दुखी और गरीबों की मदद का जो पैगाम दिया था, उस पर चलकर ही समाज में फैल रहीं बुराइयों को दूर करना और जरूरतमंदों की सही मदद किया जाना मुमकिन है।
उन्होंने कहा कि सच्चाई का रास्ता किसी भी हालत में नहीं छोड़ना चाहिए। इस दौरान चर्च समिति प्रबंधक मुकेश कौशिक, अंजू कौशिक, बीना मसीह, प्रियंका, रीतू, नीता, डॉ. मदन , नवनीत जाटव, रवि कुमार, पद्म सिंह, यशपाल, विनीता चरण, रेखा चौहान,
सुशील सोलोमन, साइलेट पोलॉक, ई. सोलोमन सिंह, राजेंद्र सोलोमन, सैमवैल सिंह, सचिन, वंदना, पायल, टिम, जोश्वा, लकी समेत बड़ी संख्या में महिला और बच्चों ने क्रिसमस डे पर प्रभू यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
उधर, सिंभावली क्षेत्र के गांव मुदाफरा के पीएसडी स्कूल में क्रिसमेस डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की।