फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Deputy CM Brajesh Pathak took a dig at Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav over nepotism

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले: '55 वर्ष में मुश्किल लग रही राहुल गांधी की शादी, उन्हें राम नाम जपना चाहिए'

Wed, 21 Jan 2026 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 Jan 2026 10:53 PM IST
सार

ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस का अगला नेता कौन होगा? यह बड़ा सवाल है। तंज कसते हुए कहा कि अब 55 वर्ष की उम्र में राहुल गांधी की शादी मुश्किल लग रही है। गांव-गांव में लोग जानते हैं कि कांग्रेस में अगला नेता गांधी परिवार से ही होता है।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak took a dig at Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav over nepotism
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत तंज कसा है। उन्होंने दोनों के ऊपर तीखी टिप्पणी की है। साथ ही कांग्रेस और सपा पर परिवारवाद के आरोप लगाए हैं। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह भाजपा द्वारा नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह संवाद किया।

विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस का अगला नेता कौन होगा? यह बड़ा सवाल है। अब 55 वर्ष की उम्र में राहुल गांधी की शादी मुश्किल लग रही है। गांव-गांव में लोग जानते हैं कि कांग्रेस में नेता गांधी परिवार से ही अगला नेता होता है। जब राहुल गांधी की शादी ही नहीं हुई है तो फिर अगला नेता कौन बनेगा? प्रियंका गांधी के बेटे और बेटी में से कोई अगला नेता बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उम्र में शादी कहां होती है? हमारी सनातन संस्कृति में तो गढ़ के मेले में ऐसे लोगों को माला लेकर बैठा देते हैं, कहते हैं भैया राम नाम जप। इसलिए प्रियंका गांधी के बेटा या बेटी ही नेता बनेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस पार्टी का अगला अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेटे या बेटी में से ही जो सक्रिय होगा, वह बनेगा। उनके चाचा या चाचा के बेटे का नंबर भी नहीं आने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि बाल ठाकरे ने हिंदू सनातन की सबसे बड़ी पार्टी शिवेसना बनाई थी। 

राज ठाकरे को आगे करते तो पार्टी सही से चलती रहती। पुत्रमोह ने पार्टी को खत्म कर दिया। इसी प्रकार एनसीपी ने अपने भतीजे की जगह पुत्री को आगे बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed