फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demand raised for construction of women's hospital in Garh

Hapur News: गढ़ में महिला चिकित्सालय बनाए जाने की उठाई मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for construction of women's hospital in Garh
हापुड़ में एडीएम से वार्ता करते गढ़ नगर के लोग। स्रोत संगठन - फोटो : स्कूलों में निरीक्षण करते संभागीय परिवहन विभाग के अ​धिकारी।
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के तहसील मार्ग पर स्थित पुराने अस्पताल की जर्जर इमारत के स्थान पर महिला चिकित्सालय बनाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को एडीएम संदीप कुमार से मुलाकात की। इस दौरान एडीएम को सीएम के नाम का ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज लोधी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम से वार्ता की। पंकज लोधी ने कहा कि गढ़ नगर में तहसील मार्ग पर स्थित पुराने अस्पताल की इमरात खस्ता हाल हो चुकी है।
विज्ञापन

जलभराव और गंदगी होने के कारण मच्छर, कीड़े और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर महिला चिकित्सालय बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ पांडे ने गुरुद्वारा परिसर में हुई सभा के दौरान महिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा भी की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुराने अस्पताल की जर्जर इमरात के स्थान पर महिला अस्पताल बनाया जाना बेहद जरूरी है, क्योंकि कई मामलों में जच्चा-बच्चा की हालत गंभीर होने पर उन्हें हापुड़ व मेरठ ले जाना पड़ता है। जिस कारण कई बार उनकी जान भी चली जाती है। इस दौरान अमित त्यागी, उमेश लोधी, सनोज पंवार, मोंटी चौधरी, जय सिंह राणा, राजेंद्र नागर, बबलू सहगल, आशीष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed