फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dead body of young man found in room

Hapur: कमरे में मिला युवक का शव, रस्सी से बंधे थे हाथ; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 Sep 2023 01:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Sep 2023 01:50 PM IST
सार

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी की गली नंबर 10 के पास स्थित एक मकान में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के ससुराल पक्ष के लोग जब घर पहुंचे तो बाहर से लगी कुंडी देख उन्हें शक हुआ और पुलिस को अवगत कराया।

विज्ञापन
Dead body of young man found in room
परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी की गली नंबर 10 के पास स्थित एक मकान में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के ससुराल पक्ष के लोग जब घर पहुंचे तो बाहर से लगी कुंडी देख उन्हें शक हुआ और पुलिस को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि मकान से काफी ज्यादा बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। 

विज्ञापन


मोहल्ला लज्जापुरी निवासी मुकेश(35) पुत्र खजान सिंह टेंट का काम करता था। जिसकी घर के पास ही एक परचून की दुकान भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से परचून की दुकान बंद थी। दो दिन पहले मुकेश अपनी पत्नी और तीन बच्चों को बुलंदशहर के गांव स्माइलपुर स्थित ससुराल छोड़ कर लौट आया था। वापस लौटने के कुछ समय बाद मुकेश का फोन स्विच ऑफ हो गया। ससुराल पक्ष के लोग लगातार मुकेश से संपर्क करने का प्रयास करते रहे लेकिन फोन बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ससुराल पक्ष के लोग हापुड़ के लज्जापुरी पहुंचे तो बाहर से मकान की कुंडी लगी देख उन्हें शक हुआ। मकान से काफी ज्यादा बदबू आ रही थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीतर दाखिल हुई तो देखा कि मुकेश की लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी जिसके हाथ भी बंधे हुए थे। फॉरेंसिक टीम और हापुड़ पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed