{"_id":"6965264672b7b899f600fc7c","slug":"dead-body-found-of-a-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135516-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
Mon, 12 Jan 2026 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में 20 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। युवक द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार की रात उनका पुत्र विकास उर्फ गणेश (20) खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। सोमवार की सुबह वह पुत्र को चाय देने के लिए कमरे के पास पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने रोशनदान में झांककर देखा कि उनका पुत्र कमरे में जंगले पर फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर थाना बाबूगढ़ पुलिस व फोरेंसिक टीम ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अशोक कुमार ने बताया कि उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां थीं। पुत्रियों की शादी हो चुकी है। कुछ वर्ष पहले उनके एक पुत्र की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।