फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body found of a boy

Hapur News: नलकूप पर मिला युवक का शव

Fri, 26 Jul 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Jul 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
dead body found of a boy
कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र में गांव अटूटा स्थित उदय ढाबे के सामने एक नलकूप पर 26 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को शव को कब्जे में लेकर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव अटूटा निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को उदय ढाबे के सामने नलकूप पर युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर सीओ वरुण मिश्रा व थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पेंट की जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर मृतक युवक की शिनाख्त जिला हरदोई के गांव सूरजीपुर निवासी रवि पुत्र शिवचरण के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रवि दिल्ली की एक जर्दा कंपनी में काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह पेट की गंभीर बीमारी से ग्रस्त चल रहा था। बस में सवार होकर रवि गांव लौट रहा था। आशंका जताई जा रही है कि पेट में खराबी के कारण यहां बस से उतरा था और पुराने हाईवे स्थित नलकूप पर गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed