{"_id":"662690c5e4a1d4178c0b9082","slug":"dead-body-found-of-a-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109836-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खेत पर गए किसान का मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खेत पर गए किसान का मिला शव, हत्या का आरोप
Mon, 22 Apr 2024 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर से सटे खेत पर गए चरन (42) का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। उसका घुटने से ऊपर का एक पैर करीब दो सौ मीटर दूर पड़ा मिला। पैर के अलावा मृतक की छाती पर गहरा जख्म है। पुलिस रात के समय जंगली जानवरों द्वारा नोचने की बात कह रही है। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मोहल्ला लोधीपुर निवासी जयवीर ने बताया कि उसका पुत्र चरन रविवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ले के ही पास स्थित खेत की देखरेख करने गया था। उसने खेत में चकुंदर बोये हुए थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने चरन का शव क्षत-विक्षत अवस्था में खेत में पड़ा देखा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई।
पुलिस के अनुसार मृतक चरन के सिर में चोट लगी थी। जबकि जांघ के नीचे तक का दाहिना पैर धड़ से अलग था, जोकि खेत से करीब दौ सौ मीटर दूर एक प्लॉट में पड़ा था। लोगों ने बताया कि सुबह आसपास के कुत्ते उसे नोच रहे थे। इतना ही नहीं चरन के बायीं ओर के सीने में गहरे घाव थे। देखने से जानवरों द्वारा नोंचने के प्रतीत हो रहे थे। परिजन व मोहल्लेवासियों ने चरन की हत्या कर शव को क्षत विक्षत अवस्था में फेंकने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शरीर पर जानवर के नोचे जाने के निशान हैं। हो सकता है कि नशे की हालत में वह गिर गया हो और उसके बाद कुत्तों या जंगली जानवरों ने उसे नोच लिया हो, जिससे उसकी मौत हो गई हो। आशंका है कि अधिक खून बहने से उसकी मौत हुई है।
मृतक की पत्नी गई थी मायके--
मृतक की पत्नी पिंकी के अलावा उसके चार बच्चे हैं। रविवार को पिंकी के मेरठ के नई बस्ती में मायका है। रविवार को यहां कुआं पूजन का कार्यक्रम था। रविवार की सुबह वह चारों बच्चों को लेकर मेरठ चली गई। परिवार में उनके अलावा मृतक का पिता व तीन भाई हैं। परिजनों ने किसी से दुश्मनी या विवाद होने की बात से इंकार किया है, लेकिन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
-- -
शव देखकर लोगों के उड़े होश-
खेत में शव पड़ा होने की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे तो शव की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां आसपास के क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेलते हैं और युवा अक्सर क्रिकेट खेलने आते हैं। हो सकता है कि चरन ने लोगों को जुआ या क्रिकेट खेलने से रोका हो और उसका विवाद हुआ हो। ऐसे में पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। शाम के समय चरन का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक की पत्नी गई थी मायके