{"_id":"6738cd7d7aa753db6601c833","slug":"dead-body-found-in-suitcase-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117043-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे-9 किनारे सूटकेस में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे-9 किनारे सूटकेस में मिला महिला का शव
Sat, 16 Nov 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-9 स्थित एटीएमएस कॉलेज के सामने हाईवे किनारे एक लाल रंग के सूटकेस में करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला। महिला के चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस को सूटकेस से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे यहां लाकर फेंका गया है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि शनिवार की सुबह नगर कोतवाली पुलिस को हाईवे-9 स्थित एटीएमएस कॉलेज के सामने सर्विस रोड के बराबर में लाल रंग का सूटकेस पड़े होने की सूचना मिली, जिसमें किसी का शव होने की आशंका है। सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें महिला का शव बरामद हुआ।
मृतका के चेहरे पर चोटों के निशान थे। आशंका है की महिला की हत्या से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला ने काले रंग का टॉप व सफेद व पीले रंग का लोअर पहना हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के शव के शिनाख्त का प्रयास कराया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। एएसपी ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मृतक के साथ कपड़े आदि बरामद हुए हैं। महिला के शव की शिनाख्त कराकर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।