{"_id":"6515b495f9a2d3007e0cd586","slug":"dead-body-found-in-sarwa-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3410-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सरावा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सरावा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Thu, 28 Sep 2023 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा निवासी अरुण का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर जंगल में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि पुलिस आत्महत्या बता रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
गांव सरावा निवासी फकीरचंद का पुत्र अरुण (18) बुधवार शाम से घर से लापता था। फकीरचंद ने बताया कि वे अरुण के अलावा पत्नी मुन्नी, पुत्र शिवकुमार, सुशांत के साथ गांव में ही रहता है। उसकी पुत्री शशि, कुमकुम, निक्की और काजल की शादी हो चुकी है। वह बदनौली स्थित देसी शराब के ठेके पर पर सेल्समैन का काम करता है। बुधवार शाम वह अचानकं घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह गांव के कुछ लोग खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान उन्होंने महेश त्यागी के खेत में खड़े शीशम के पेड़ से अरुण को फंदे पर लटका देखा। मामले की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन बुलाकर पुलिस से शव को नीचे उतरवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।